• Home  
  • सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी, दो माह बाद केस दर्ज
- उत्तराखंड

सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी, दो माह बाद केस दर्ज

देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास से दो महीने पहले चोरी हुई बाइक का मुकदमा पुलिस ने अब दर्ज किया है। मूल रूप से बरेली और हाल ठाकुरपुर निवासी महावीर ने शिकायत दी है कि बीती 11 नवंबर की शाम वह सब्जी लेने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंदिर के पास खड़ी […]

देहरादून

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास से दो महीने पहले चोरी हुई बाइक का मुकदमा पुलिस ने अब दर्ज किया है। मूल रूप से बरेली और हाल ठाकुरपुर निवासी महावीर ने शिकायत दी है कि बीती 11 नवंबर की शाम वह सब्जी लेने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंदिर के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। गाड़ी के कागज भी डिग्गी में थे। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने शिकायत पर सोमवार केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुद्धोवाला में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी:   प्रेमनगर के सुद्धोवाला में मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। जामुनवाला निवासी सौरभ कोहली ने पुलिस को बताया कि बीते 27 दिसंबर को वह दुकान पर गए थे। गलती से स्कूटी की चाबी गाड़ी में ही छूट गई। पांच मिनट बाद वापस आए तो स्कूटी गायब थी। डिग्गी में आईसीआईसीआई, पीएनबी और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के चेक व नकदी रखी थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन नहीं मिला। घटना में दस दिन बाद सोमवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ कुंदन राम ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
आईटीबीपी सीमाद्वार के पास से कर्मचारी की बाइक चोरी :  बसंत विहार थाना क्षेत्र में आईटीबीपी सीमाद्वार के पास खड़ी एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। रायपुर खादर निवासी नेहल गोंडवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को वह अपनी बाइक सीबीआई गेट के पास खड़ी कर आईटीबीपी कैंटीन में काम पर चले गए थे। दोपहर में वापस आए तो बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने तत्काल 112 पर सूचना दी थी। इसके बाद चोरी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *