• Home  
  • डाक्टरों के सरकारी आवासों में हुई चोरी में मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड

डाक्टरों के सरकारी आवासों में हुई चोरी में मुकदमा दर्ज

देहरादून पटेलनगर में दून मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक परिसर स्थित डाक्टरों के सरकारी आवासों को चोरी मामले में चार दिन बाद केस दर्ज किया गया है। दरअसल, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई चिकित्सक छुट्टी पर बाहर गए हुए हैं। ऐसे में कॉलेज परिसर स्थित इनके सरकारी आवास बंद हैं। बीते शनिवार दोपहर दो बजे […]

देहरादून

पटेलनगर में दून मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक परिसर स्थित डाक्टरों के सरकारी आवासों को चोरी मामले में चार दिन बाद केस दर्ज किया गया है। दरअसल, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई चिकित्सक छुट्टी पर बाहर गए हुए हैं। ऐसे में कॉलेज परिसर स्थित इनके सरकारी आवास बंद हैं। बीते शनिवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच चोरों ने यहां धावा बोला। चोरों ने हड्डी रोग विभाग के डाक्टर आशुतोष भारद्वाज, फॉरेंसिक विभाग के डा. कमल किशोर और एनॉटामी के डाक्टर अरविंद के आवास को निशाना बनाया। इनमें डा. आशुतोष शनिवार को ही वापस लौटे तो चोरी का पता लग गया। उनके आवास से चोर दो लैपटॉप, दो घड़ी, एक हार्ड डिस्क, 15 हजार रुपये नगदी और मोबाइल फोन चुराकर ले गए। अन्य दोनों डाक्टरों के वापस आने पर चोरी गए सामान का पता लग पाएगा। मामले में डा. आशुतोष की तरफ से शनिवार को ही पटेलनगर कोतवाली में में तहरीर दी गई। इस शिकायत पर सोमवार शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया। मंगलवार सुबह इस चोरी के इस मामले में डा. आशुतोष की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *