• Home  
  • घर में घुसकर मारपीट के आरोप में 12 पर मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड

घर में घुसकर मारपीट के आरोप में 12 पर मुकदमा दर्ज

रुड़की क्षेत्र के लामग्रंट गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व लामग्रंट गांव निवासी मनजीत कुमार ने थाने में […]

रुड़की

क्षेत्र के लामग्रंट गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व लामग्रंट गांव निवासी मनजीत कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही 12 लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतपाल, नितिन कुमार, सचिन कुमार, अनु, मीनाक्षी, मन्जो, अमित, करणपाल, जीत सिंह, अजय कुमार, वीरेन्द्र और रवि कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक बलराम जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *