• Home  
  • पाक बार्डर के पास से आकर दून में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड

पाक बार्डर के पास से आकर दून में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पाकिस्तान के बार्डर एरिया से आकर दून में बंद मकान में चोरी करने वाले गैंग के आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी का दूसरा साथी फरार है। गिरफ्तार आरोपी से करीब ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार बताया कि शिवलोक कॉलोनी, डिफेंसी […]

देहरादून

पाकिस्तान के बार्डर एरिया से आकर दून में बंद मकान में चोरी करने वाले गैंग के आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी का दूसरा साथी फरार है। गिरफ्तार आरोपी से करीब ढाई लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार बताया कि शिवलोक कॉलोनी, डिफेंसी कॉलोनी निवासी सतीश भंडारी के बंद घर में चोरी को लेकर बीते 31 दिसंबर को केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी की रात उनके बंद घर को निशाना बनाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चोरी में शामिल आरोपी साहिल उर्फ बादशाह उम्र 26 वर्ष निवासी मुरादुर माल्ला, जिला तरन तरान, पंजाब को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से बीते रविवार गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसने अपने गांव के साथी मंदीप उर्फ बग्गू के साथ देहरादून आकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों पंजाब चले गए। फिर दुबारा वारदात के लिए साहिल पहुंचा तो उसे धर लिया गया। फरार मंदीप की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *