Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 585 ग्रामीणों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ 
- उत्तराखंड

585 ग्रामीणों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ 

रुड़की राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान शिविर में 585 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। साथ ही 36 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी और बीडीओ सुमन कुटियाल ने किया। जया मैक्सवेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बहादराबाद की डॉ. नेहा ने […]

रुड़की

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा रक्तदान शिविर में 585 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। साथ ही 36 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी और बीडीओ सुमन कुटियाल ने किया। जया मैक्सवेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बहादराबाद की डॉ. नेहा ने प्रसव पूर्व एवं प्रसव बाद देखभाल की जानकारी दी। डॉ. आमिर ने कुपोषण तथा एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. प्रिया, डॉ. नेहा, डॉ. आमिर, डॉ. कुलदीप, डॉ. राधा, डॉ. सना, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, शिव कुमार, सतेंद्र, अरविंद, ग्राम प्रधान सचिन कुमार, गीता, रजिंद्र कौर, कविता, शबाना आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *