रुड़की
पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है। लक्सर निवासी सुमित कुमार ने 23 दिसंबर को ई-एफआईआर के माध्यम से अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुमित की बाइक गुरुकुल नारसन हाईवे से चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहबान निवासी मलानपुरा, मंगलौर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है।

