• Home  
  • दो अलग-अलग सड़क हादसों में होमगार्ड और जिम संचालक समेत तीन की मौत
- उत्तराखंड

दो अलग-अलग सड़क हादसों में होमगार्ड और जिम संचालक समेत तीन की मौत

रुड़की   क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक होमगार्ड और एक जिम संचालक भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मुजफ्फरनगर के थाना […]

रुड़की

  क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक होमगार्ड और एक जिम संचालक भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मुजफ्फरनगर के थाना छपार निवासी लाल सिंह (40) और अमरीश (35) शुक्रवार देररात एक बाइक पर सवार होकर नहर पटरी के रास्ते रुड़की की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तांशीपुर से पहले एफ्रो कंपनी के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *