Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने बहादराबाद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दोपहिया सवार को रोककर तलाशी ली। उसके पास से अंग्रेजी शराब के […]

हरिद्वार

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने बहादराबाद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दोपहिया सवार को रोककर तलाशी ली। उसके पास से अंग्रेजी शराब के 87 पव्वे मिले। आरोपी की पहचान गौरव चौरसिया उर्फ चीनू के रूप में हुई है। आबकारी टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। बिंजोला ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *