हरिद्वार/श्यामपुर
दिनांक 7 फरवरी 2026 को श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्यामपुर थाना की ओर से सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया ने छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी तथा उसके प्रयोग की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में विस्तार से बताया।
राखी सजवान (सदस्य जिला पोक्सो कमेटी एवं अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने बच्चों को पोक्सो अधिनियम 2012 की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की पात्रता की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने बच्चों से अपील की कि वे किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में बिना डर के संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
इस अवसर पर महिला सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया, राखी सजवान (सदस्य जिला पोक्सो कमेटी एवं अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), एएसआई मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, बृजमोहन भट्ट सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

