• Home  
  • सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी 
- उत्तराखंड

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी 

देहरादून बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक की पन्नी में बंद मिला है और आशंका जताई जा रही है कि लाश होली से पहले की हो सकती है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यहां बाला सुंदरी मंदिर […]

देहरादून

बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक की पन्नी में बंद मिला है और आशंका जताई जा रही है कि लाश होली से पहले की हो सकती है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यहां बाला सुंदरी मंदिर के पास के इलाके में बहुत तेज बदबू आ रही थी। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो खाई में प्लास्टिक की पन्नी में लिपटा महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना होने के कारण महिला के चेहरे को कीड़ों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *