• Home  
  • चुड़ियाला में फलदार पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, केस दर्ज
- उत्तराखंड

चुड़ियाला में फलदार पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, केस दर्ज

क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में बिना अनुमति के आम के फलदार पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है। उद्यान विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्यान सचल केंद्र इकबालपुर के प्रभारी सचिन राठी ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि चुड़ियाला […]

क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में बिना अनुमति के आम के फलदार पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है। उद्यान विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्यान सचल केंद्र इकबालपुर के प्रभारी सचिन राठी ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि चुड़ियाला गांव में नियमों को ताक पर रखकर आम के करीब 20 फलदार पेड़ों का कटान किया गया है। आरोप है कि पेड़ों के कटान के लिए विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने उद्यान प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।उप निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मौके का मुआयना किया जा रहा है और तहरीर के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फलदार पेड़ों के इस अवैध कटान से पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *