• Home  
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच लोग गिरफ्तार
- उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच लोग गिरफ्तार

 क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को […]

 क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले मौ. आशिफ निवासी मुगलपुरा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव कर शांति भंग करने के आरोप में सोनू, मौ. मुन्ना, मौ. खालिद शेख और जुल्फकार शेख निवासी पिरान कलियर को भी हिरासत में लेकर उनका चालान किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *