• Home  
  • जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं
- उत्तराखंड

जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं

सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला क्षेत्र में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान आगर रोलकुडी, भूलखर्कवाल, बछुराडी, नाकोट और रसियारा गांवों के ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया निर्माण, खेतों की सुरक्षा के लिए […]

सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला क्षेत्र में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान आगर रोलकुडी, भूलखर्कवाल, बछुराडी, नाकोट और रसियारा गांवों के ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया निर्माण, खेतों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, राशन कार्ड, बिजली व्यवस्था और पेयजल से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण के लिए 18 अप्रैल को सोमेश्वर में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आगर रोलकुडी में पंचायत भवन की चारदीवारी, नदी पर पुलिया और मंदिर मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। भूलखर्कवाल और बछुराडी में पेयजल टैंक और सीसी मार्ग निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई। नाकोट गांव में श्मशान घाट पर स्नानागार और सीसी सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही गोलज्यू देवता मंदिर के विकास के लिए भी बजट देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर सब स्टेशन में अतिरिक्त ग्रिड शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, जिससे क्षेत्र में बिजली समस्या का समाधान हो सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *