Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • दो लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- उत्तराखंड

दो लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 पुलिस ने एक नशा तस्कर को करीब दो लाख की कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही, उसके संपर्क में रहने वालों की भी तलाश कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस की ओर […]

 पुलिस ने एक नशा तस्कर को करीब दो लाख की कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही, उसके संपर्क में रहने वालों की भी तलाश कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढंडेरी ख्वाजगीपुर निवासी एक युवक स्मैक की तस्करी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसपर नजर रखना शुरू कर दी। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक गांव के पास ही स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 69.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि योगेंद्र निवासी गांव ढंडेरी ख्वाजगीपुर, रुड़की को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बरेली से लाकर रुड़की और आसपास के क्षेत्र में स्मैक बिक्री कर रहा था। उसके संपर्क में रहने वालों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *