• Home  
  • एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड

एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून प्रेमनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरोह तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। एनसीआर के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अब तक अलग-अलग राज्यों में 25 लाख […]

देहरादून

प्रेमनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरोह तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। एनसीआर के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अब तक अलग-अलग राज्यों में 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने की बात कही। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि चौकी प्रभारी झाझरा अमित कुमार शर्मा सोमवार रात झाझरा में टीम संग वाहन चेकिंग कर रहे थी। इस दौरान सेलाकुई की तरफ से आई एक सफेद रंग की वेन्यू कार को रोका। कार सवार तीन युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से बरामद एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जिन्हें एटीएम मशीन में कार्ड के सही तरीके से उपयोग का पता नहीं होता है। आरोपी मदद करने के बहाने उनके पास जाते और चालाकी से उनका पिन कोड देख लेते थे। इसके बाद हाथ की सफाई दिखाते हुए उनका एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें दूसरा फर्जी कार्ड थमा देते थे। बाद में उसी पिन और असली कार्ड का इस्तेमाल कर वे खातों से पैसे निकाल लेते थे।पिछले साल विकासनगर में की वारदातइंस्पेक्टर राठौर ने बताया कि इस गैंग ने 14 जून को हरबर्टपुर में बाबूगढ़ चुंगी स्थित एटीएम से भी कार्ड बदलकर 50,000 रुपये निकाले थे। मामले में विकासनगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब अन्य जनपदों और राज्यों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।ये आरोपी हुए गिरफ्तार- इमरान अली (40 वर्ष) निवासी डाबर तालाब, संगम विहार, गाजियाबाद (यूपी)।- नसीरुद्दीन (41 वर्ष) निवासी वेलकम जाफराबाद, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली।- मोहम्मद खालिद (40 वर्ष) निवासी गिरी मार्केट, लोनी, गाजियाबाद (यूपी)।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *