• Home  
  • सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में केस दर्ज
- उत्तराखंड

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में केस दर्ज

रुड़की     झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतक शुभम के चाचा नितर पाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने […]

रुड़की

    झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतक शुभम के चाचा नितर पाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ग्राम रूहालकी थाना बहादराबाद निवासी शुभम उसका ममेरा भाई मोनू और रिश्तेदार आदित्य निवासी जैनपुर मंगलौर एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के देवबंद से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।  मंगलवार देर शाम वे लखनोता के सत्संग भवन के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *