देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों एवं आगामी विशेष सत्र की कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।

