देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही में भाग लेने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण मंगलवार को विधानसभा, देहरादून पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली।

