Quick Links:
Thursday, 9 July 2026
  • Home  
  • पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा, आठ बाइक बरामद 
- उत्तराखंड

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा, आठ बाइक बरामद 

रुद्रपुर   पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरेली, बहेड़ी और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल आठ बाइकें बरामद की हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शुक्रवार को वाहन चोरी गिरोह […]

रुद्रपुर

  पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरेली, बहेड़ी और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल आठ बाइकें बरामद की हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शुक्रवार को वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पिछले दो माह से सितारगंज क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात सूचना पर पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र स्थित सूखी नदी पुलिया के पास से करन सिकदार निवासी पुलभट्टा और समर सिंह निवासी शक्तिफार्म को गिरफ्तार किया। उनके पास से शक्तिफार्म के चड़क मेले से चोरी की गई बुलेट बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अपने साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, बहेड़ी और बरेली क्षेत्रों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे। पिछले करीब एक वर्ष में वह लगभग 25 बाइकें चोरी कर नेपाल में बेच चुके हैं। चोरी की बुलेट के बदले 30 हजार, स्प्लेंडर के 15 हजार, अपाचे के 18 हजार और स्कूटी के 20 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने सात अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। बरामद वाहनों में कुछ के संबंध में बरेली और बहेड़ी थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश देव, अपर उपनिरीक्षक राकेश रौकली, प्रेम सिंह शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *