Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
- उत्तराखंड

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान खेमपुर-माजरी मार्ग पर एक युवक को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। सोमवार देर रात को उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल टीम के साथ लंढौरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर […]

रुड़की

पुलिस ने चेकिंग के दौरान खेमपुर-माजरी मार्ग पर एक युवक को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। सोमवार देर रात को उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल टीम के साथ लंढौरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थे। तभी रुड़की-लक्सर हाईवे से करीब 300 मीटर आगे एक ट्यूबवेल के पास बाइक पर बैठा युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो छह ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोबाइल, चार सौ रुपये की नगदी बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि स्मैक के साथ शाहरुख निवासी ग्राम बसेड़ी, लक्सर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवक ने पुड़िया बनाकर स्मैक बेचने की जानकारी दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *