Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • किशोरी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक किया गिरफ्तार
- उत्तराखंड

किशोरी को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक किया गिरफ्तार

रुड़की एक गांव में एक आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर और डरा धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एक ग्रामीण […]

रुड़की

एक गांव में एक आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर और डरा धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एक ग्रामीण ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री अक्सर दुकान पर बैठती थी। इसी दौरान एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि वह काफी समय से किशोरी का पीछा करता था और बात न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि डराने-धमकाने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *