• Home  
  • मौसम बना बाधा, राहुल गांधी का पौड़ी-अल्मोड़ा दौरा रद्द
- उत्तराखंड

मौसम बना बाधा, राहुल गांधी का पौड़ी-अल्मोड़ा दौरा रद्द

रुद्रपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को प्रस्तावित पौड़ी और अल्मोड़ा दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी सुबह 10:52 बजे चार्टर्ड विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से […]

रुद्रपुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को प्रस्तावित पौड़ी और अल्मोड़ा दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी सुबह 10:52 बजे चार्टर्ड विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। हेलीकॉप्टर 11:38 बजे पुनः पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरा। सूत्रों के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने आगे उड़ान की अनुमति नहीं दी। इसके चलते पौड़ी और अल्मोड़ा में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। हालांकि राहुल गांधी ने दोनों जनसभाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी दोपहर 12:15 बजे चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दौरा रद्द होने से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी देखी गई। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम एवं कम दृश्यता के कारण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लौटाना पड़ा और आगे उड़ान की अनुमति नहीं दी गई।पंतनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागतपंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक तिलकराज बेहड़, काजी निजामुद्दीन, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनका प्रयास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *