रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि दूसरे मामले में बुलेट बाइक से गिरकर एक युवक की जान चली गई। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

