• Home  
  • बागेश्वर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  
- उत्तराखंड

बागेश्वर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  

बागेश्वर   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को बागेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा बागनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर में दर्शन के उपरांत त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चोंरा निवासी अल्मोड़ा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के आवास पहुंचकर उनके […]

बागेश्वर

  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को बागेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा बागनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर में दर्शन के उपरांत त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चोंरा निवासी अल्मोड़ा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के आवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी के घर जाकर उनकी माता के निधन पर भी गहरा दुख जताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *