Quick Links:
Wednesday, 22 July 2026
  • Home  
  • पगड़ी पहनाकर उत्तराधिकारी घोषित करना पड़ा भारी, गद्दी विवाद में हुआ दोहरा हत्याकांड
- उत्तराखंड

पगड़ी पहनाकर उत्तराधिकारी घोषित करना पड़ा भारी, गद्दी विवाद में हुआ दोहरा हत्याकांड

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंदिर की गद्दी के विवाद को लेकर हुई इस वारदात में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक पाटल […]

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंदिर की गद्दी के विवाद को लेकर हुई इस वारदात में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक पाटल और दो फावड़े बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो दिन पूर्व शिवगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। मृतकों की पहचान पारस गिरी और सेवा गिरी, निवासी शुक्रताल, भोपा, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच और तलाश के बाद काठा पीर के जंगल से अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु और राममिलन, निवासी इस्माईलपुर, लक्सर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात पारस गिरी ने सेवा गिरी को पगड़ी पहनाकर मंदिर की गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसी बात से नाराज होकर चारों आरोपितों ने पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद किए। इसके बाद सेवा गिरी की धारदार पाटल से गला रेतकर हत्या कर दी।

आरोपितों ने इसके बाद पारस गिरी पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों साधुओं की हत्या के बाद आरोपितों ने मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर शवों को दबा दिया। आरोपितों ने मंदिर में मौजूद उत्तम झा को भी धमकाया और उसका मोबाइल व सिम तोड़कर उसे दूर चले जाने की सलाह दी, ताकि हत्याकांड का खुलासा न हो सके।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में शामिल फरार चौथे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाए

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *