Quick Links:
Monday, 3 August 2026
  • Home  
  • हरिद्वार से पहली बार निकलेगी महिला कांवड़ यात्रा, रितु इन्सां करेंगी नेतृत्व
- उत्तराखंड

हरिद्वार से पहली बार निकलेगी महिला कांवड़ यात्रा, रितु इन्सां करेंगी नेतृत्व

हरिद्वार SANDEEP CHAUHAN सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा इस वर्ष एक नई पहल की साक्षी बनेगी। हरियाणा की महिला दल की प्रमुख एवं फैशन डिजाइनर रितु इन्सां पहली बार हरिद्वार से महिला कांवड़ यात्रा का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां इस […]

हरिद्वार

SANDEEP CHAUHAN

सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा इस वर्ष एक नई पहल की साक्षी बनेगी। हरियाणा की महिला दल की प्रमुख एवं फैशन डिजाइनर रितु इन्सां पहली बार हरिद्वार से महिला कांवड़ यात्रा का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां इस यात्रा में शामिल होकर शिवभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी।

रितु इन्सां ने बताया कि वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्राएं शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से वह पहली बार महिला कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर रुड़की, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, गोहाना, रोहतक, भिवानी, महम और भैणी सुरजन तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और युवतियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, कौशल विकास तथा सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

रितु इन्सां ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय व्यतीत करने के बजाय अपनी प्रतिभा और कौशल को विकसित करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता का आधार हैं।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिवभक्ति के साथ-साथ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का अभियान भी होगी। यात्रा के माध्यम से आस्था, सेवा, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तीकरण का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *