Quick Links:
Thursday, 30 July 2026
  • Home  
  • गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, चुड़ियाला से मिला संदेश
- उत्तराखंड

गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, चुड़ियाला से मिला संदेश

चुड़ियालाविश्वास चौधरीचुड़ियाला गांव में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन कार्यक्रम सम्पन्न, मुख्यमंत्री धामी ने किया पावन कलश का स्वागत,मंत्री प्रदीप बत्रा किरण चौधरी ओर प्रणव सिंह चैंपियन मौजूद रहे । बृहस्पतिवार को भगवानपुर ब्लॉक के चुड़ियाला गांव में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष […]

चुड़ियाला
विश्वास चौधरी
चुड़ियाला गांव में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन कार्यक्रम सम्पन्न, मुख्यमंत्री धामी ने किया पावन कलश का स्वागत,मंत्री प्रदीप बत्रा किरण चौधरी ओर प्रणव सिंह चैंपियन मौजूद रहे ।

बृहस्पतिवार को भगवानपुर ब्लॉक के चुड़ियाला गांव में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में हैलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद कार द्वारा सीएमडी इंटर कॉलेज एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में आयोजित कलश वंदन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न कराया । जहां उन्होंने हरिद्वार बॉर्डर पर वाराणसी की पावन जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर से लाए गए पवित्र कलश का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा के साथ कलश को चुड़ियाला स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी खजान दास, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, देशराज कर्णवाल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, सुभाष वर्मा, सुशील चौधरी, सागर गोयल कार्यक्रम संयोजक प्रधान रवि चौधरी , प्रधान मनोज त्यागी, प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह पुण्डीर, तेजवीर सिंह, विशवास चौधरी अद्वैत प्रताप सिंह विभू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संत समाज एवं श्रद्धालु एवं कर्मचारी ओर अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, सामाजिक समरसता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

दायित्वधारी देशराज कर्णवाल ने बताया कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 19 स्थानों पर पवित्र कलश स्थापित किए जाएंगे तथा गुरु रविदास जी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए 411 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कलश यात्राएं, संगोष्ठियां, दीपोत्सव एवं सेवा कार्य शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के संदेश से ओत-प्रोत रहा तथा श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ पवित्र कलश का स्वागत कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *