रुड़की
एक व्यक्ति ने बोट क्लब के मालिक और अन्य लोगों अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बर्फखाना कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रुद्र यादव रोजाना की तरह मंगलवार सुबह गंगनहर पटरी पर टहलने और व्यायाम करने गया था। आरोप है कि बोट क्लब के पास पीयूष शर्मा ने उनके बेटे पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट की।

