रायपुर थाना पुलिस ने स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात खलंगा द्वार के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान रीमा पत्नी रंजीत नाथ निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला से 27.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

