देहरादून – फूलचंद नारी शिल्प महिला इण्टर कॉलेज में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प के दौरान बुधवार को मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने बतौर मुख्य अथिति शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी संबंधी टिप्स दिए।
मधु जैन ने विद्यार्थियों को बताया की कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती है। परीक्षा की सही समय पर सही तरीके से तैयारी होनी चाहिए। परीक्षाओं को एक खेल के रूप में लेना चाहिए और जो भी प्रश्नपत्र हमारे पास आता है उसको पूरा पढऩे के बाद जो प्रश्न हमें आता है उसको सबसे पहले करना चाहिए। कभी भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप सब को अपने आपको को चिंता से मुक्त रखना चाहिए। पेपर करते वक्त किसी भी तरह की चिंता मन में नहीं होनी चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो परीक्षाएं और परिणाम बहुत अच्छा जाएगा। इस मौके पर यूथ रेड क्रॉस कमेटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों का 7 दिन का कैंप है इसमें आप लोग समाज में होने वाली सारी बातों के बारे में सीखेंगे और आने वाला भविष्य आपका है। आप लोग अपने काम को सही समय पर करेंगे तो आगे आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लछु गुप्ता, कुलदीप विनायक, गीता वर्मा, शिखा थापा, सुनीता आर्य, शिवानी जैन मित्तल, अरूणा चावला, फूल कुमार राई, शीतल, अमर जैन, सरिता कोहली आदि उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के संबंध में टिप्स दिए
देहरादून – फूलचंद नारी शिल्प महिला इण्टर कॉलेज में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प के दौरान बुधवार को मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने बतौर […]
