पिथौरागढ़ – पुलिस विभाग की ओर से सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत नेत्र शिविर लगाया गया। इसके तहत 22 वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया और नौ चालकों को चश्मे वितरित किए गये।
एसपी आरसी राजगुरु के निर्देशन में टीआई दरबान सिंह ने जिला अस्पताल में नेत्र शिविर लगाया। शिविर में वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कैलाश बृजवाल ने बताया कि नौ वाहन चालकों की आंखों में निकट दृष्टि दोष पाया गया। बताया कि सभी वाहन चालकों की दूर की दृष्टि सही पाई गई है। चालकों को एहतियातन चश्मे लगाने के लिए कहा गया है। इधर, एसओ प्रताप सिंह नेगी नेतृत्व में नगर के स्कूलों में जागरूकता अभियान जारी रहा। पुलिस कर्मियों ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी सडक़ सुरक्षा को लेकर जागरूक करने की बात कही गई। अभियान में एसआई हीरा सिंह डांगी, एसआई राजवीर सिंह, एसआई सुशीला शामिल रहीं।
पिथौरागढ़ – पुलिस विभाग की ओर से सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत नेत्र शिविर लगाया गया। इसके तहत 22 वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया और नौ चालकों को चश्मे वितरित किए गये। एसपी आरसी राजगुरु के निर्देशन में टीआई दरबान सिंह ने जिला अस्पताल में नेत्र शिविर लगाया। शिविर में वाहन चालकों […]
