देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवानपुर तहसील के गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु होने की घटना का संज्ञान लेते हुए घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रूपये तथा गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही दे दी थी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जहरीली शराब घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से बात हुई इस पर एक ज्वाइंट कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि वास्तविकता का पता चले। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर काईवाई की जायेगी। ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में आबकारी व पुलिस के 17 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच के लिए एडीएम हरिद्वार की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि अवैध शराब बिक्री से सम्बन्धित कोई भी मामला सामने आता है तो सम्बन्धित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों पर कारवाई की जायेगी।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
जहरीली शराब पीने से मौत मामले में मृतक आश्रितों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रू देगी सरकार
In the case of death of poisonous liquor, the government will provide Rs. 2 lakh each to the deceased dependents and Rs. 50,000 for the injured.
