हरिद्वार – भल्ला कालेज स्पोर्टस स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय हरिद्वार सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए जिमखाना हरिद्वार और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के बीच खेले गए सेमीफाईनल मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज की टीम ने जिमखाना हरिद्वार को 7 विकेट से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। 42 गेंदों में 3 चैकों व 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाने वाले महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के अनुज गिरी को मैन आफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए एमपी स्पोर्टस कालेज की टीम ने जिमखाना को 84 रन पर समेट दिया। जिमखाना की और से आर्यन ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 1 चैका और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाया। एमपी स्पोर्टस कालेज की और के गेंदबाज जुबेर ने 3.4 ओवर 20 रन देकर 1 विकेट, ललित ने 3 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट, इमरान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट, करण ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट, प्रताप ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के बल्लेबाज सौरभ ने 7 बॉल में 3, हितेश ने 2 बॉल में 3, आयुष ने 52 बॉल में 33, उत्कर्ष ने 4 गेंदों में 1 तथा अनुज ने 42 गेंदों में 44 रन बनाए। दूसरे सेमीफाईनल में यूएसएसबी लॉयन ने हरिद्वार नाईट को 6 विकेट से हराकर सेमीफाईनल में जगह बनायी। हरिद्वार नाईट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। जिसमें कुणाल ने 40, बाबू ने 13, शिवम सैनी ने 15 रन का योगदान किया। यूएसएसबी की और गेंदबाजी में कपिल ने 3 ओवर में 19 देकर 4 विकेट, प्रशांत ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, शिवम ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसएसबी लॉयन की और से प्रशांत ने 2 चैकों की मदद से 17 बॉल में 21 रन, विशाल ने 1 चैके और 1 छक्के की मदद से 25 गेंदों में 25 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट, बाबू ने 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट, राहुल ने 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। यूएसएसबी के कपिल को मैन आफ द मैच चुना गया। शैलेंद्र त्रिपाठी, संदीप भार्गव, योगेश भारद्वाज, प्रणव मुखर्जी, अंतरिक्ष सैनी, ध्रुव शर्मा ने फाईनल में पहुंची महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज की टीम के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से ही प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। खेल को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। कैप्टन जावेद ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का फाईनल मैच खेला जाएगा। प्रतिभागी टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। टीम भावना के साथ क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित की जाएंगी।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज व यूएसएसबी लॉयन के बीच होगा फाईनल
हरिद्वार – भल्ला कालेज स्पोर्टस स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय हरिद्वार सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए जिमखाना हरिद्वार और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के बीच खेले गए सेमीफाईनल मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज की टीम ने जिमखाना हरिद्वार को 7 विकेट से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। 42 गेंदों में […]
