कातिल नहीं...आशिक हूं, किंग के नए पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का किलर-रोमांटिक लुक, फैंस बोले- ये तो फायर है

शाहरुख खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इसलिए किंग खान अपनी फिल्म से बार-बार अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और दर्शकों को याद दिला रहे हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी. इस कड़ी में शाहरुख खान ने अपने फैंस को एक बार फिर फिल्म से अपडेट किया है. शाहरुख ने फिल्म किंग से अपना नया और किलर लुक धांसू पोस्टर शेयर किया है. सबसे अहम बात यह है कि किंग के पोस्टर से ज्यादा इस पोस्ट के कैप्शन पर लोगों का ज्यादा ध्यान जाने वाला है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट के कैप्शन में.
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किंग से नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को सुबह-सुबह खुश कर दिया है. किंग का नया पोस्टर शेयर कर शाहरुख इसके कैप्शन में लिखते है, आज फिर याद आया, कातिल नहीं... आशिक हूं. शाहरुख खान का यह कैप्शन एक्टर की फिल्म बादशाह के टाइटल सॉन्ग बादशाह की याद दिलाता है, जिसकी शुरुआत इन्हीं लफ्जों से होती है. गाना कुछ इस प्रकार है, आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में शामिल भी हूं. लेकिन शाहरुख यहां बताना चाह रहे हैं कि पहले वह आशिक और कातिल दोनों थे और अब उन्हें याद आया कि सिर्फ अब आशिक हैं.. कातिल नहीं.
किंग से आया शाहरुख खान का नया पोस्टर डैशिंग और धांसू होने के साथ-साथ किलर-रोमांटिक भी है. शाहरुख खान आग की लपटों के बीच नजर आ रहे हैं. आंखों में रूमानियत है और दांतों के बीच प्यार का प्रतीक गुलाब का फूल दबा रखा है. पोस्ट में शाहरुख ऑल ब्लैक कॉस्ट्यूम लुक में दिख रहे हैं. किंग खान के दाहिने हाथ में बंदूक है और शर्ट के बटन पेट तक खुले हैं. ऐसा लग रहा है, जैसे जंग जीतने के बाद शाहरुख अपने प्यार की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. किंग के नए पोस्टर पर फैंस और सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी से कमेंट बॉक्स भर दिया है. कई फैंस ने शाहरुख के इस किलर लुक को फायर ईमोजी शेयर कर इसे फायर बताया है.
किंग एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. साथ ही अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और अनिल कपूर समेत कई स्टार नजर आने वाले हैं. फिल्म आगामी 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है




