वन विभाग की टीम से अभद्रता, पांच पर मुकदमा दर्ज

खानपुर रेंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन आरक्षी पवन कुमार के अनुसार, 21 अक्टूबर को टीम जेसीबी से अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस ने सिकरौढ़ा निवासी बाबत, सुलेमान, रियासत, आमिर और गुड्डू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




