नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बरेली से गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से उसे गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने 12 सितंबर को नाबालिग को बरेली से सकुशल बरामद कर लिया था जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।




