बाजपुर में 11 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को बाजपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। वहीं, नियमों के उल्लंघन के मामले में 11 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह शामिल रहीं। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हलचल रही।




