लॉगिन | साइन अप

विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

26 Oct 2026, 07:52 AM • उत्तराखंड • खटाना बुलेटिन
विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। चम्पावत भाजपा कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जनता के हित में तमाम कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकारी के कार्यों को घर-घर पहुंचाने को कहा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी दर्जाधारी सुभाष बगौली, हेमा जोशी, किरन देवी, मुकेश महराना, श्याम पांडेय, सतीश पांडेय, पूरन फर्त्याल राजशेखर जोशी, मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहर, राजू गड़कोटी, कैलाश अधिकारी सुनील पुनेठा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp पर शेयर करें

WhatsApp