उत्तराखंड

रानीपुर क्षेत्र से किशोरी लापता

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से 14 साल की नाबालिग लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घटना बीते सोमवार शाम की है, जब नाबालिग घर से लापता हो गई। नाबालिग अपनी माता का फोन भी ले गई है।

उत्तराखंड

फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

 ज्वालापुर पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि जितेन्द्र पुत्र स्वर्गीय बलजीत सिंह और राजन पुत्र सतीश निवासीगण कड़च्छ ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तराखंड

गुरुकुल आयुर्वेदिक विवि के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी

गुरुकुल आयुर्वेदिक विवि के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने बकाया वेतन को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी रखा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने मंगलवार को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर चिकित्सालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ममता पाल तथा पुष्पा देवी ने कहा कि विवि प्रशासन जल्द वेतन संबंधी […]

उत्तराखंड

गुरुकुल विवि को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एमटेक शुरु करने की मान्यता

गुरुकुल कांगड़ी विवि को आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में एमटेक शुरू करने की मान्यता दे दी है। कुलपति प्रो. हेमलता ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग संकाय को एआईसीटीई (आल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में एमटेक की 18 सीटों पर […]

उत्तराखंड

नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज

 नगर कोतवाली पुलिस ने बिना बताए घर से गायब हुई एक नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की है। मदन सिंह निवासी औद्योगिक क्षेत्र ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती रात अपने घर से बिना बताए उसकी गैर मौजूदगी में कहीं चली गई है। काफी ढूंढ के बाद भी उसका […]

उत्तराखंड

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने पर लड़की सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के आरोप में चंपावत के लोहाघाट निवासी युवती तथा उसके परिवार वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर युवक और उसके पिता से 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। […]

उत्तराखंड

हरिद्वार में गंगास्नान के दौरान कमरे का ताला तोड़कर चोरी

एक आश्रम में ठहरे लखनऊ के परिवार के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, मोबाइल और कीमती सामान साफ कर दिया। इस दौरान पूरा परिवार श्रवणनाथ घाट पर स्नान के लिए गया था। पीड़ित विशाल कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ आनंद निवास धर्मशाला में […]

उत्तराखंड

बारिश ने परेशान किया गर्मी से राहत मिली

धर्मनगरी में मंगलवार सुबह बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण दोपहर तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश रुकने के बाद दोपहर से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान गर्मी कम होने के साथ ही अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड […]

देश राष्ट्रीय

रैंकिंग में पश्चिम बंगाल पिछड़ा

भारत के बड़े राज्यों के लिए जारी वर्ष 2025 की नई रैंकिंग में महाराष्ट्र का पहले स्थान और पश्चिम बंगाल का 13वें स्थान पर रहना बहुत अखरने वाली बात नहीं है। चिंता की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। रैंकिंग में पिछड़ना राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी की छवि खराब […]

उत्तराखंड

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर भड़के डीएम, कहा सुधरें, नहीं तो छोड़ें हरिद्वार

डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन और पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में अभियंताओं को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लापरवाही करने वाले या तो काम में सुधार करें या स्वयं के […]

उत्तर प्रदेश

गारमेंट्स शॉप पर थैले चोरी करते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

। मेरठ के टीएसआई (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) का कारनामा आप सुनेंगे, तो दंग रह जाएंगे। दरोगा ने गारमेंट्स की दुकान से कपड़े के चार थैले चोरी कर लिए। एसएसपी ने दरोगा सुमित वशिष्ठ को लाइनहाजिर कर दिया है।भगत सिंह मार्केट में सीताराम की सिंघल गारमेंट्स के नाम से कपड़ों की दुकान है। सीताराम ने बताया […]

उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन खेल […]