रायसी ईदगाह में नमाज अदा करने गए युवकों पर शनिवार को कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले के आरोपी पांच वर्ष पहले चार हत्याओं के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए हैं। आरोप है कि उन्होंने ही फायरिंग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि खेड़ी खुर्द गांव निवासी रिजवान पुत्र जहीर हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच साल पहले खेड़ीखुर्द में जहीर हसन, मोहम्मद कैफ, अहमद और शहजान की हत्या हो गई थी। बताया कि इस मामले में आस मोहम्मद, शौकत और सोहेल आदि आरोपी हैं और करीब चार माह पहले जमानत पर रिहा हुए हैं।

