एक युवक को ईद पर ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया है। साइबर ठग ने ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर भारी छूट दिए जाने का झांसा देकर युवक के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। युवक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माहीग्रान निवासी असलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ईद की खरीदारी के लिए दो दिन पहले उसने एक ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों की शॉपिंग के लिए उसकी वेबसाइट पर जाकर कुछ कपड़े पसंद किए थे। इस बीच उसके व्हाट्सएप पर कंपनी के नाम से एक लिंक आया। उसने लिंक खोलकर देखा तो उस पर ईद पर कपड़ों की खरीद पर पचास प्रतिशत छूट दर्शाई गई थी।

