रुडकी – प्राइवेट विद्यालय संगठन की खानपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर पुलवामा में हुई आतंकी घटना पर गहरा रोष प्रकट किया। प्रतिनिधमंडल ने उनके माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की कि कश्मीर से आतंकवाद का जड़ से खात्मा किया जाए। प्राइवेट विद्यालय संगठन की खानपुर इकाई से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों ने शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी जगन्नाथ यादव से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीईओ को देकर कहा कि भारत शांतिप्रिय देश तो जरूर है, पर कायर कतई नहीं है। यह बात साबित करने का सही समय आ गया है। उन्होंने पीएम से मांग की कि अब शांतिवार्ता छोडक़र कश्मीर से आतंकवाद के समूल खात्मे के लिए सेना को खुली छूट दे दी जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यवीर चौधरी, प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा, संदीप कांबोज, सेठपाल सिंह, संदीप अग्रवाल, गुलजार अहमद, महिपाल चौधरी, विशाल, किशनलाल, सुखपाल, रघुनंदन शर्मा, रजनीश, सुनील कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल थे।
रुडकी – प्राइवेट विद्यालय संगठन की खानपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर पुलवामा में हुई आतंकी घटना पर गहरा रोष प्रकट किया। प्रतिनिधमंडल ने उनके माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की कि कश्मीर से आतंकवाद का जड़ से खात्मा किया जाए। प्राइवेट विद्यालय संगठन की खानपुर इकाई से जुड़े […]
