Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • रुद्रप्रयाग को हराकर अल्मोड़ा ने किया जीत से आगाज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रुद्रप्रयाग को हराकर अल्मोड़ा ने किया जीत से आगाज

चमोल – अल्मोड़ा ने रुद्रप्रयाग को हराकर गोपेश्वर में खेली जा रही राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। इससे पूर्व प्रभारी जिलाधिकारी हंसा दत्त पांडे ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा। खेल विभाग की ओर […]

चमोल – अल्मोड़ा ने रुद्रप्रयाग को हराकर गोपेश्वर में खेली जा रही राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। इससे पूर्व प्रभारी जिलाधिकारी हंसा दत्त पांडे ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा।
खेल विभाग की ओर से 15 से 18 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें अल्मोड़ा ने रुद्रप्रयाग को 6-5 से हराकर जीत से आगाज किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, अगस्त्यमुनि, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी, गौचर और चमोली की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेल विभाग की ओर से खिलाडिय़ों को आने-जाने, भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *