• Home  
  • व्यापारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

व्यापारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

पिथौरागढ़ – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की आतंकी हमले में हुई शहादत के बाद लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय व्यापारियों ने टकाना चौराहे में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसका पुतला फूंका। शुक्रवार को टकाना चौराहे में व्यापारी पवन पाटनी के नेतृत्व में एकत्र हुये। उन्होंने पाकिस्तान विरोधी […]

पिथौरागढ़ – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की आतंकी हमले में हुई शहादत के बाद लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय व्यापारियों ने टकाना चौराहे में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसका पुतला फूंका।
शुक्रवार को टकाना चौराहे में व्यापारी पवन पाटनी के नेतृत्व में एकत्र हुये। उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुये उसका पुतला जलाया। इस दौरान कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। उसने जो हरकत की है उसका अंजाम काफी बुरा होना चाहिये। सभासद दिनेश सौन ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत के लिये उसे सबक सिखाया जाए। पूर्व सभासद सुबोध बिष्ट ने कहा कि सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेडऩी चाहिये । मौके पर लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के सदस्यों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मौके पर संजीव भट्ट, नितेश उप्रेती, प्रमोद, हरीश भट्ट, ललित ढोकटी, योगेश, भुवन जोशी, पंकज भट्ट, हिमांशु जोशी, संजय कुमार, कमलेश, रवि, तरुण, पंकज, रोहित, भुवन, जीवन मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *