हरिद्वार – इण्डस्ट्रियल एरिया में लोनिवि द्वारा सडक़ों के किनारे टाईल्स लगाए जाने में घटिया सामग्री के प्रयोग व अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय पार्षद विकास कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रूकवा दिया। लोगों का कहना है कि ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग करने के साथ पैमाईश में भी गड़बड़ी कर रहा है। पार्षद विकास कुमार ने कहा कि ठेकेदार टाईल्स लगाने में भारी अनियमितता कर रहा है। सडक़ की नाप सही तरीके से नहीं की जा रही है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल सडक़ निर्माण में किया जा रहा है। साफ तौर पर पैसे की बर्बादी की जा रही है। पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों को टाईल्स लगाने से पूर्व सडक़ का जायजा लेना चाहिए था। सडक़ की नाप ऊंची नीची है। सामग्री सही नहीं लगने से टाईल्स उखडऩे का खतरा बना हुआ है। डबल इंजन सरकार विकास के दावे तो करती है लेकिन विकास के कार्यो में किसी भी प्रकार की रूचि अधिकारी नहीं दिखा रहे हैं। इंडस्ट्रीयल एरिया वाले जिस मार्ग पर टाईल्स लगायी जा रही है। उस मार्ग पर चैबीस घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ओवरलोड वाहन भी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। टाईल्स बिछाने में निर्माण सामग्री की मात्रा को ठीक किया जाए। साथ ही सडक़ ऊंचे नीचे भागों में सामग्री का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाना चाहिए। लेकिन ठेकेदार पैसे बचाने के चक्कर में सामग्री कम लगा रहा है। टाईल्स बिछाने में घटिया सामग्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को टाईल्स बिछाने के कार्य का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पार्षद राजीव भार्गव और पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि भाजप जनप्रतिनिधि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में सडक़ों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। सडक़ बनते ही उखडऩे लगती है। मायापुर मार्ग बनने के बाद ही जगह जगह से उखड़ चुकी है। संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारी निर्माण कार्यो का कोई संज्ञान नहीं लेते हैं। ठेकेदार मनमर्जी अपना कर सडक़ों का निर्माण कर रहे हैं। इण्डस्ट्रियल मार्ग पर बिछायी जा रही टाईल्स में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जोकि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निर्माण कार्यो को लेकर किसी भी प्रकार की सजगता नही दिखा रहे हैं। अधिकारी मोटी कमीशन के चक्कर में शहर की सडक़ों का विनाश करने में लगे हुए हैं। इस दौरान लाला राजपूत, दिनेश पंडित, अनिल ठाकुर, ज्ञानदेव सोनी, सूरज भारती, राहुल कुमार, विक्की हलधर, संजय चैधरी, राहुल कश्यप आदि स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
टाईल्स बिछाने में किया जा रहा घटिया सामग्री का उपयोग : विकास कुमार
हरिद्वार – इण्डस्ट्रियल एरिया में लोनिवि द्वारा सडक़ों के किनारे टाईल्स लगाए जाने में घटिया सामग्री के प्रयोग व अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय पार्षद विकास कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रूकवा दिया। लोगों का कहना है कि ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग करने के साथ […]
