रुडकी। निरंजनपुर गांव स्थित वुड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके पहले दिन बच्चों की टीमें बनाकर कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन और वालीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गई। इनके विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।स्कूल के प्रबंधक महिपाल सैनी ने दीपक जलाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही महीने में कम से कम एक बार गैर शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन भी किया जाना चाहिए। इनसे बच्चों को जहां पढ़ाई के लिए नई उर्जा मिलेगी, वहीं उनके भीतर टीम भावना भी पैदा होगी। उन्होंने कबड्डी, हॉकी, कुश्ती, दौड़, कूद जैसे देश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इनसे हमारा शरीर बलिष्ठ व सुडौल बनता है। इसके बाद बच्चों की टीम बनाकर कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, वालीबाल की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रिंस सैनी, संतोष चमोली, प्रीति सैनी, शुभम सैनी, शिवानी, कांति, अंजली बहुगुणा, प्रियांशी सिंघल, धर्मपाल सिंह, विजेता धीमान, सोनिया शर्मा, दिनेश कुमार डोगरा, प्रीति कौर आदि का भी सहयोग रहा। प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के केवी पब्लिक स्कूल और डॉ. अंबेडकर सरस्वती स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिताओं के समापन के समय विजेता खिलाडिय़ों और स्कूल टीमों को पुरस्कार देकर समनित किया जाएगा।
रुडकी। निरंजनपुर गांव स्थित वुड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके पहले दिन बच्चों की टीमें बनाकर कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन और वालीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गई। इनके विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।स्कूल के प्रबंधक महिपाल सैनी ने दीपक जलाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। […]
