रुडकी- जल संस्थान ने कनेक्शन काटने के बाद भी उपभोक्ता को पानी का बिल बनाकर भेज दिया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी भी सुनाई। पुरानी तहसील से आए बुजुर्ग शिवकुमार ने बताया कि उनके यहां दूषित पानी सप्लाई हो रहा था। शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने चार माह पूर्व सभी बकाया देय जमाकर पानी का कनेक्शन कटवा दिया था। कनेक्शन काटने के बाद भी तीन महीने का करीब 1700 का बिल उन्हें भेज दिया। जल संस्थान के एई राजेश निर्वाल ने कहा कि बिल बनाने का डाटा अपडेट होने गया है। इसलिए रसीद नहीं कट पा रही हैं। जैसे ही डाटा अपडेट होगा रसीद काटकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
रुडकी- जल संस्थान ने कनेक्शन काटने के बाद भी उपभोक्ता को पानी का बिल बनाकर भेज दिया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी भी सुनाई। पुरानी तहसील से आए बुजुर्ग शिवकुमार ने बताया कि उनके यहां दूषित पानी सप्लाई हो रहा था। शिकायत के बाद भी समस्या का हल […]
