• Home  
  • पुलवामा की घटना पर भडक़े लक्सर के अधिवक्ता
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पुलवामा की घटना पर भडक़े लक्सर के अधिवक्ता

रुडकी –एडवोकेट एसोसिएशन ने बैठक कर पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर गम के साथ ही गुस्से का इजहार किया। बाद में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पूरे कस्बे में पैदल मार्च निकाला और घटना का तुरंत बदला लिए जाने की मांग करते हुए केंद्रीय नेतृत्व को ज्ञापन प्रेषित किया।तहसील परिसर में स्थित […]

रुडकी –एडवोकेट एसोसिएशन ने बैठक कर पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर गम के साथ ही गुस्से का इजहार किया। बाद में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पूरे कस्बे में पैदल मार्च निकाला और घटना का तुरंत बदला लिए जाने की मांग करते हुए केंद्रीय नेतृत्व को ज्ञापन प्रेषित किया।तहसील परिसर में स्थित बार रूम में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने साफ कहा कि कश्मीर में जितने भी आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, उन सभी को पाकिस्तान शह दे रहा है। विश्व संगठनों के बार-बार आगाह करने पर भी पाकिस्तान आतंकवाद को शह देना बंद नहीं कर रहा है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में पैदल मार्च निकाला। साथ ही केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर घटना का तुरंत बदला लेने की मांग भी की। मार्च निकालने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार के अलावा उदयपाल सिंह, रिषिपाल सिंह, राजपाल सिंह, मनीष अग्रवाल, अखलाक अहमद, प्रदीप कुमार धीमान, आदित्य प्रकाश, नदीम अहमद वासु अग्रवाल, विपिन कुमार, रामकुमार सैनी, इकराम अहमद, नाहिद खान, राजेश वत्स, ज्ञानेश्वर ठकराल, राजकुमार, पवन सिंह, विकास पंवार, सर्वजीत सिंह, जोधसिंह, सुकरमपाल, सतेंद्र चौधरी, शेरसिंह, अशोक कौशिक, राजेंद्र कश्यप, सुशील सिंघल, अनिल अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, महीपाल सिंह, सोनु राठी, महकार सिंह, ओमकार सिंह, अनिल सिंघल, दिनेश कुमार, खुशनूद अहमद, संजय सैनी आदि शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *