• Home  
  • पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया

रुडकी –जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में इमलीखेड़ा में हिंदू क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर इस हमले को कायराना हरकत करार दिया। जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमले में मारे गए जवानों के प्रति देश में मातम छाया हुआ है। देश के लोगों में गुस्सा है। हिंदू क्रांतिदल के […]

रुडकी –जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में इमलीखेड़ा में हिंदू क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर इस हमले को कायराना हरकत करार दिया। जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमले में मारे गए जवानों के प्रति देश में मातम छाया हुआ है। देश के लोगों में गुस्सा है। हिंदू क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने आंतकी घटना के विरोध में जुलूस निकालकर इमलीखेड़ा भगवानपुर मार्ग पर पाकस्तिान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। हिंदू क्रांतिदल के प्रदेश सहसंयोजक अर्जुन सैनी ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए केंद्र सरकार कोई ठोस कार्रवाई करे। कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू क्रांतिदल की 17 प्रदेशों की टीम पाकिस्तान बॉर्डर के लिए रवाना होगी। इस मौके पर विक्की गर्ग, विशाल सैनी, गौरव, विपिन, सौरभ, कुलदीप, दीपक ,विजेंद्र, आकाश, हिमांशु अनुराग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *