रुडकी। नगर निगम की गांधी वाटिका स्थित दुकानों का शुक्रवार को वेरिफिकेशन किया गया। नगर निगम की टीम ने 31 दुकानों का वेरिफिकेशन किया। नगर निगम की टीम ने पाया कि इस दौरान दो किरायेदारों ने दुकानों में पार्टीशन कर दो दुकानें बनाई हैं।गांधी वाटिका में नगर निगम की 55 दुकाने हैं। उक्त सभी दुकानें नगर निगम ने काफी समय पूर्व आंवटित भी कर दी थी, लेकिन नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि कुछ मूल किरायेदारों ने दुकानें ऊंची रकम में किराये पर दे दी हैं। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को 31 दुकानों का निरीक्षण किया। जेई नरेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर मूल किरायेदार ही पाए गए। टीम ने पाया कि दो दुकानदारों ने दुकानों में पार्टीशन कर दुकानें बनाई हैं। दोनों किरायेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।अतिक्रमण करने वाले किरायेदारों पर भी कसेगी नकेलजेई ने बताया कि नगर निगम की दुकानों के किरायेदारों की अतिक्रमण की शिकायत भी मिल रही है। शुक्रवार को गांधी वाटिका में निरीक्षण के दौरान सभी किरायेदारों को सडक़ पर अतिक्रमण न करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रुडकी। नगर निगम की गांधी वाटिका स्थित दुकानों का शुक्रवार को वेरिफिकेशन किया गया। नगर निगम की टीम ने 31 दुकानों का वेरिफिकेशन किया। नगर निगम की टीम ने पाया कि इस दौरान दो किरायेदारों ने दुकानों में पार्टीशन कर दो दुकानें बनाई हैं।गांधी वाटिका में नगर निगम की 55 दुकाने हैं। उक्त सभी दुकानें […]
